उत्तराखंड
उत्तराखंडः विधायक डॉ मोहन सिंह बिष्ट के नेतृत्व में कई कांग्रेसी नेता बीजेपी में हुए शामिल…
उत्तराखंड में दलबदल की राजनीति जारी है। एक बार फिर कांग्रेस के कई नेताओं ने बीजेपी का दामन थाम लिया है। बताया जा रहा है कि लालकुआं विधानसभा क्षेत्र के कई दिग्गज विधायक डॉ मोहन सिंह बिष्ट के नेतृत्व में बीजेपी में शामिल हो गए है। उन्होंने कांग्रेस पार्टी पर जन सरोकारों से जुड़े मामलों की अनदेखी करने का आरोप लगाते हुए पार्टी से इस्तीफा दिया है।
मिली जानकारी के अनुसार लालकुआं विधानसभा क्षेत्र के कई दिग्गज विधायक डॉ मोहन सिंह बिष्ट के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी में विधिवत शामिल हो गए। बताया जा रहा है कि कांग्रेस पार्टी पर जन सरोकारों से जुड़े मामलों की अनदेखी करने का आरोप लगाते हुए भाजपा सरकार की लोकप्रियता तथा मोदी मैजिक से प्रभावित होकर कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दिया है। जिसके बाद उन्होंने क्षेत्रीय विधायक डॉ मोहन बिष्ट के नेतृत्व में देहरादून जाकर भाजपा की सदस्यता ग्रहण की है। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने उन्हें सदस्यता दिलाई है।
सदस्यता ग्रहण करने वालों में लालकुआं नगर पंचायत के निवर्तमान अध्यक्ष लाल चंद्र सिंह, नगर कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष सरदार गुरदीप सिंह, वरिष्ठ कांग्रेसी जीवन कबड़वाल, कुंवरपुर गौलापार के ग्राम प्रधान हरेंद्र सिंह बिष्ट, देवलामल्ला गौलापार के पूर्व प्रधान बच्ची सिंह बिष्ट और बरेली रोड के दिग्गज कांग्रेसी कीर्ति पाठक शामिल है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
Latest News -
मुख्यमंत्री धामी ने 121 करोड़ 52 लाख 46 हजार रुपये की योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नैनीताल में आयोजित विंटर कार्निवाल में किया प्रतिभाग
देहरादून में नई पहलः दून बासमती और पोषक आटा उत्पादों का भव्य शुभारंभ
बागेश्वर को दुग्ध उत्पादन में आत्मनिर्भर बनाने का लक्ष्य, जिलाधिकारी ने दिए सख्त निर्देश
देवभूमि रजत उत्सव – 25 साल का सफर बेमिसाल, निरंतर प्रगति पथ पर उत्तराखंड






























































