उत्तराखंड
हड़कंप: यंहा बालिका खुद हुई आलमारी मे बंद, परिजनों सहित वन विभाग मे हड़कंप…
देवप्रयाग। ग्राम पंचायत जामणखाल गांव की एक सात साल की बच्ची ने शनिवार शाम को खेल-खेल में खुद को अलमारी में बंद कर दिया। जब काफी देर तक बच्ची घर या गांव में किसी को नहीं दिखी तो घबराए परिजनों ने बच्ची के लापता होने की सूचना ग्राम प्रधान को दी। ग्राम प्रधान ने वन विभाग को सूचित किया।
प्रधान की सूचना पर रेंजर मदन सिंह रावत भी अपनी टीम के साथ गांव पहुंचे। ग्रामीण लाठी- डंडे, टार्च और हथियार लेकर बच्ची की खोजबीन में जुटे। करीब डेढ़ घंटे बाद बच्ची अलमारी से बाहर निकली। तब जाकर खोजबीन में जुटे परिजनों और ग्रामीणों सहित वन विभाग के कर्मचारियों की जान में जान आई।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
Latest News -
रंगारंग कार्यक्रमों और भव्यता से आयोजित होगा प्रदेश का रजत जयंती समारोह कार्यक्रम- सचिव संस्कृति…
उत्तराखंड की रजत जयंती पर शिरकत करेंगे राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री…
जनता दरबार में 134 फरियादें सुनीं, कई मामलों का मौके पर निस्तारण…
हेमकुंट साहिब यात्रा सफलतापूर्वक संपन्न कराने पर ट्रस्ट ने जताया मुख्यमंत्री का आभार…
तीन साल में 23 करोड़ से अधिक पर्यटक पहुंचे उत्तराखंड, पर्यटन-तीर्थाटन को नई ऊंचाइयों पर ले जा रही धामी सरकार की पहलें…






























































