उत्तराखंड
समूह-ग की 12 भर्तियों को लेकर शासन ने बड़ा फैसला,ये आदेश हुआ जारी…
उत्तराखंड में युवाओं के लिए काम की खबर है। बताया जा रहा है कि पेपर लीक प्रकरण के दौरान उत्तराखंड लोक सेवा आयोग को सौंपी गईं समूह-ग की भर्तियों को लेकर शासन ने बड़ा फैसला लिया है। लोक सेवा आयोग को सौंपी गईं 22 में से 12 भर्तियां उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग को लौटा दी गई है। अब इन भर्तियों की जिम्मेदारी यूकेएसएसएससी संभालेगा। जिसका शासनादेश जारी कर दिया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार वर्ष 2022 में उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूकेएसएसएससी) की विभिन्न परीक्षाओं में पेपर लीक प्रकरण सामने आने के बाद सरकार ने समूह ग की भर्तियों को राज्य लोक सेवा आयोग (यूकेपीएससी) को सौंपा था। इसके लिए बाकायदा उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (कृत्यों का परिसीमन) संशोधन विनियम 2022 लाया गया था। लेकिन अब इन भर्तियों को यूकेएसएसएससी को सौंपा गया है। बची हुई भर्तियां दूसरे चरण में लौटाई जाएंगी। ये सभी भर्तियां अब यूकेपीएससी की परिधि से बाहर हो गई हैं।
बताया जा रहा है कि बुधवार को शासन ने 12 भर्तियां यूकेएसएसएससी को सौंपने का अपर सचिव ललित मोहन रयाल ने आदेश जारी किया है। जिसमें पुलिस कांस्टेबल भर्ती, पटवारी-लेखपाल भर्ती, सहायक लेखाकार-लेखा परीक्षक भर्ती, अनुदेशक-कर्मशाला अनुदेशक भर्ती, वन विभाग स्केलर भर्ती, वैयक्तिक सहायक भर्ती, मुख्य आरक्षी पुलिस दूरसंचार, मत्स्य निरीक्षक भर्ती, वाहन चालक भर्ती, कनिष्ठ सहायक भर्ती, वन आरक्षी भर्ती और बंदीरक्षक भर्ती शामिल है।।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
Latest News -
बारिश और भूस्खलन से सड़क अवरूद्व होने पर प्रशासन का त्वरित एक्शन, जनमन को राहत
मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने बाकी बचे 36 विभागों की समीक्षा
पीएनबी ने पूरे भारत में मेगा एमएसएमई आउटरीच कार्यक्रम आयोजित किया
चयन वर्ष 2025-26 के अन्तर्गत पदोन्नति कोटे से भरे जाने वाले रिक्त पदों की सूचना 15 अगस्त, 2025 तक उपलब्ध कराई जाए : मुख्य सचिव
प्रोजेक्ट ‘‘उत्कर्ष’’ अन्तर्गत ब्लॉक चकराता, कालसी, विकासनगर के सभी सरकारी विद्यालय हुए फर्नीचयरयुक्त
