उत्तराखंड
यात्रा: पर्यावरण चेतना को जागृत करने के लिए गौमुख संकल्प यात्रा का हुआ प्रस्थान…
देहरादून। पर्यावरण संरक्षण संवर्धन जन चेतना अभियान गोमुख संकल्प कलश यात्रा का सोमवार को कृष्ण कुंज आश्रम माया कुंड मैं जगद्गुरु उत्तराखंड पीठाधीश्वर स्वामी कृष्णाचार्य महाराज की अध्यक्षता में शुभारंभ किया गया।
गोमुख संकल्प यात्रा के शुभारंभ में पहुंचे नगर निगम की निवर्तमान महापौर अनिता ममगाईं, महामंडलेश्वर डा. रामेश्वर दास महाराज, महामंडलेश्वर स्वामी ईश्वर दास महाराज, महामंडलेश्वर स्वामी दयाराम दास महाराज, महंत वत्सल प्रपन्नाचार्य, योगी आशुतोष महाराज आदि संतों ने वैदिक मंत्र चरणों के साथ यात्रा को यहां से रवाना किया।
इस अवसर जगद्गुरु कृष्णाचार्य महाराज ने कहा कि
कथाओं के माध्यम से भी लोगों को जागरूक किया
जा सकता है। जिससे पर्यावरण को बचाया जा सके
समस्त जनमानस की भागीदारी से ही पौधारोपण
किया जा सकता है। महामंडलेश्वर दयाराम दास
महाराज महामंडलेश्वर ईश्वर दास महाराज ने कहा कि
गोमुख संकल्प कलश यात्रा से हम सभी संकल्प लें
कि हर एक व्यक्ति अपने आश्रमों घरों से ही पेड़
लगाकर शुरुआत करें।
गोमुख संकल्प यात्रा के संयोजक तुलसी मानस मंदिर के महंत रवि प्रपन्नाचार्य महाराज ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण संवर्धन जन चेतना अभियान गोमुख संकल्प यात्रा पांच दिवसीय यात्रा है। जि की ऋषिकेश से गोमुख तक अपने 30 पड़ावों पूरा कर गोमुख पहुंचेगी। जिसमें जगह-जगह जागरूकता अभियान नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक किया जाएगा। साथ ही पौधारोपण अभियान भी चलाया जाएगा। पर्यावरण को बचाने के लिए पिलिथीन का प्रयोग ना हो उसके लिए कपड़े के बने थेलों को निशुल्क जनमानस को भेंट किए जाएंगे। यात्रा भद्रकाली, कुंजापुरी, कपिलेश्वर महादेव, वासुदेवता, भैरवनाथ मंदिर, विश्वनाथ होती हुई उत्तरकाशी पहुंचेगी।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
Latest News -
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लैंसडाउन में शहीद सम्मान समारोह मे किया प्रतिभाग
डीएम टिहरी ने सरस मेला की तैयारियों का लिया जायजा
70 वर्षीय बुजुर्गों से अपने तीन नौनिहालों वाले बेटे बहु को बेदखल न करने का डीएम ने किया आग्रह
टिहरी की ऐतिहासिक रामलीला महोत्सव देहरादून 2025 में टिहरी के कलाकारों ने बांधा समां
सीमांत गांव जादूंग अब वाइब्रेंट विलेज योजना के तहत पर्यटन की नई पहचान बनने की ओर अग्रसर
