Connect with us

गंगा में की लहरों में ओझल हुए पिता-पुत्र, नहीं मिला कोई सुराग…

देहरादून

गंगा में की लहरों में ओझल हुए पिता-पुत्र, नहीं मिला कोई सुराग…

ऋषिकेश में जहां पर्यटन सीजन में लोगों की संख्या बढ़ रही है। वहीं  लोगों के गंगा में डूबने के मामले बढ़ते जा रहे हैं। गुरुवार को एक बार फिर गंगा में बड़ा हादसा हो गया। बताया जा रहा है कि यहां एक पिता और पुत्र गंगा के तेज बहाव में बह गए। एसडीआरएफ उनकी तलाश में जुटी है, लेकिन अभी तक उनका कोई सुराग नहीं लग सका है।

मिली जानकारी के अनुसार, घटना दोपहर करीब साढ़े तीन बजे की है। बताया जा रहा हैकि संजय थापा(52)अपने परिवार के साथ देवप्रयाग से देहरादून की तरफ जा रहे थे। वह अचानक रास्ते में रुके और मालाकुंठी पुल के पास नदी में नहाने के लिए उतर गए। इस दौरान बड़ा हादसा हो गया।

बताया जा रहा है कि गंगा में नहाते समय संजय का बेटा आशीष थापा(23) गंगा में डूबने लगा। बेटे को बचाने के लिए पिता भी गंगा में उतर गए और वह भी तेज बहाव में बह गए। उनकी पत्नी सरिता थापा व एक अन्य पुत्र दिव्य ऋषि ने शोर मचाया तो लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। एसडीआरएफ दोनों की तलाश में जुटी है। लेकिन खबर लिखे जाने तक दोनों का कुछ पता नहीं लग सका था। हादसे से परिवार में कोहराम मचा है।

 

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
                   

👉 हमारे वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

                   

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सब्स्क्राइब करें

Latest News -
Continue Reading
Advertisement
Advertisement

उत्तराखंड

उत्तराखंड

Advertisement

देश

देश
Advertisement

Advertisement Video

Advertisement
Advertisement

ट्रेंडिंग खबरें

Advertisement Video

Advertisement
To Top
0 Shares
Share via
Copy link