उत्तराखंड
विदेश में नौकरी दिलाने के नाम से 24 लाख रूपये की ठगी, गिरफ्तार…
देहरादून : विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर युवक से 24 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ पूर्व में भी धोखाधड़ी के चार मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि बसंत विहार थाने में गुरदीप सिंह निवासी शेरगढ़ डोईवाला ने 15 नवंबर को तहरीर दी थी कि रेनी इमिग्रेशन कंपनी बसंत विहार के मालिक आनंद गुप्ता निवासी पितांबरपुर बड़ोवाला अपनी पत्नी तानिया गुप्ता के साथ लोगों को विदेश में नौकरी दिलाने का काम करते हैं। आरोपियों ने गुरदीप को ब्रिटेन में नौकरी दिलाने का झांसा दिया था। आरोपियों ने उनसे समस्त दस्तावेज और 24 लाख रुपये लिए थे।
बाद में उन्हें नौकरी का फर्जी नियुक्ति पत्र भेजा गया था। संदेह होने पर जब उन्होंने रकम वापस मांगी तो आरोपियों ने गाली-गलौज की और धमकी देकर उन्हें अपने ऑफिस से बाहर निकाल दिया। पुलिस ने शुक्रवार को आरोपी आनंद गुप्ता को उसके बसंत विहार स्थित ऑफिस से गिरफ्तार कर लिया।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
Latest News -
मुख्यमंत्री धामी से उप सेना प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल राजीव घई की शिष्टाचार भेंट…
जुगमन्दर हॉल के नवीनीकरण का मुख्यमंत्री धामी ने किया लोकार्पण…
अल्पसंख्यक कल्याण योजनाओं के व्यापक प्रचार-प्रसार पर जोर, मंत्री खजान दास ने की विभागीय समीक्षा…
15वें वित्त आयोग से चम्पावत को ₹11.50 करोड़ की सौगात, पंचायतों के विकास को मिलेगी नई गति…
यमुनोत्री क्षेत्र के 5 मोटर मार्ग राज्य योजना में स्वीकृत…

































































