Connect with us

बड़ी ख़बर: उत्तराखंड में यहां खाई मे गिरी कार, दो की मौत…

उत्तराखंड

बड़ी ख़बर: उत्तराखंड में यहां खाई मे गिरी कार, दो की मौत…

राजपुर क्षेत्रान्तर्गत शिखर फॉल पर एक गाड़ी खाई में गिर गई, जिसमें युवक और युवती मौत हो गई। हादसे में तीन लोग घायल हो गए हैं, जिनको अस्पताल में भर्ती कराया गया।

थाना राजपुर से मिली जानकारी के अनुसार राजपुर क्षेत्रान्तर्गत शिखर फॉल पर गाड़ी खाई में गिरने की सूचना मिलने पर तत्काल थानाध्यक्ष राजपुर मय पुलिस बल के घटनास्थल पर पहुंचे। घटनास्थल पर एक गाड़ी सड़क से नीचे गहरी खाई में गिरी हुई थी। राजपुर पुलिस ने मौके पर एसडीआरएफ के साथ राहत और बचाव कार्य शुरू किया। एसडीआरएफ और स्थानीय लोगों की मदद से खाई में गिरे हुए व्यक्तियों को काफी मशक्कत करने के बाद बाहर निकाला गया। घटना में दो व्यक्तियों की मौके पर मृत्यु हो गयी थी, बाकी तीन को पुलिस ने रेस्क्यू कर अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायल व्यक्तियों द्वारा बताया गया कि थार गाड़ी में वे 05 लोग घूमने के लिए शिखर आये थे, जब वह शिखर फॉल से वापस अपने घर के लिए लौट रहे थे तभी अचानक गाड़ी में ब्रेक फैल हो गए और गाड़ी नीचे खाई में गिर गई।

मृतकों की पहचान आयुष शर्मा पुत्र दिनेश दत्त शर्मा निवासी 34/3 तेग बहादुर रोड (व्यवसाय – मर्चेंट नेवी में कार्यरत) और अवनी कुकरेती पुत्री आशीष कुकरेती निवासी कालागढ़ थाना कैंट देहरादून (व्यवसाय – मसूरी रोड में कैफे का संचालन) के रूप में हुई। वहीं सागर नरूला पुत्र गुलशन कुमार निवासी 82 फतेह नगर दिल्ली, युवराज बिष्ट पुत्र के. ओ. बिष्ट निवासी कालिदास रोड देहरादून, ईशा पुत्री राकेश चंद्र निवासी चंद्र सिंह गढ़वाली मार्ग धरमपुर देहरादून घायल हुए हैं, जिनका हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
                   

👉 हमारे वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

                   

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सब्स्क्राइब करें

Latest News -
Continue Reading
Advertisement
Advertisement

उत्तराखंड

उत्तराखंड

Advertisement

देश

देश
Advertisement

Advertisement Video

ट्रेंडिंग खबरें

Advertisement Video

Advertisement
To Top
0 Shares
Share via
Copy link