उत्तराखंड
उत्तराखंड के देहरादून, पौड़ी, नैनीताल और बागेश्वर जिले के कुछ हिस्सों में भारी बारिश होने की संभावना
देहरादून: उत्तराखंड के देहरादून, पौड़ी, नैनीताल और बागेश्वर जिले के कुछ हिस्सों में भारी बारिश होने की संभावना है। अन्य जिलों में हल्की बारिश हो सकती है। वहीं 28 और 29 अगस्त को तेज बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
28 अगस्त राज्य के बागेश्वर, चमोली एवं पिथोरागढ़ जनपदों में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी वर्षा/गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने/वर्षा के अति तीव्र से अत्यंत तीव्र दौर होने की संभावना है। इसके लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। राज्य के देहरादून, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग एवं नैनीताल जनपदों में कहीं-कहीं भारी वर्षा/गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने/वर्षा के तीव्र से अति तीव्र दौर होने की संभावना है, इसके लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।
29 अगस्त राज्य के देहरादून, नैनीताल, पिथौरागढ़ एवं बागेश्वर जनपदों में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी वर्षा/गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने/वर्षा के अति तीव्र से अत्यंत तीव्र दौर होने की संभावना है। राज्य के उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग एवं टिहरी जनपदों में कहीं-कहीं भारी वर्षा गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने, वर्षा के तीव्र से अति तीव्र दौर होने की संभावना है। इसके लिए येल्लो अलर्ट जारी किया गया है।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
Latest News -
अक्टूबर तक तैयार होंगे डोईवाला, पाइनस और सोमेश्वर के बाबू जगजीवन राम छात्रावास : मुख्यमंत्री
आपदा प्रबंधन में उत्तराखंड को केंद्र का पूरा सहयोग, पुनर्वास के लिए 811.87 करोड़ की सहायता स्वीकृत…
बदरीनाथ धाम में दान-चढ़ावे की शिकायतों की जांच को उच्चस्तरीय समिति गठित…
30 जुलाई से शुरू होगा ऐतिहासिक कांवड़ मेला, 25 जुलाई तक पूरी होंगी सभी तैयारियां: डीएम
चम्पावत में सड़क विकास को मिली रफ्तार, बासिमार तोक मोटर मार्ग के डामरीकरण को ₹1.91 करोड़ मंजूर…




































































