उत्तरकाशी
आपदा प्रभावित क्षेत्रों में राहत कार्य लगातार जारी, जिलाधिकारी ने लिया जायजा
उत्तरकाशी: आपदा प्रभावित क्षेत्रों में राहत कार्य लगातार जारी है। मातली और चिन्यालीसौड़ से हर्षिल तक वायुसेना के चिनूक, एमआई–17 और एएलएच हेलीकॉप्टरों के माध्यम से खाद्यान्न और दैनिक उपयोग की सामग्री पहुंचाई जा रही है।
जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने चिन्यालीसौड़ से भेजी जा रही सामग्री की व्यवस्थाओं का जायज़ा लिया और अधिकारियों को पारदर्शी व व्यवस्थित प्रबंधन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
धराली–हर्षिल क्षेत्र के गांवों में प्रशासन की टीमें घर–घर जाकर प्रभावित परिवारों को खाद्यान्न और आवश्यक वस्तुएं वितरित कर रही हैं। शासन–प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है कि हर जरूरतमंद परिवार तक समय पर राहत पहुंच सके।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
Latest News -
टिहरी में मेडिकल कॉलेज स्थापना पर मंथन, स्वास्थ्य सेवाओं को और मजबूत करेगी सरकार: मुख्यमंत्री धामी…
‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ अभियान के दूसरे चरण में 1.34 लाख लोगों की भागीदारी…
कांवड़ यात्रा की व्यवस्थाओं से संतुष्ट दिखे शिवभक्त, सरकार और प्रशासन की सराहना…
मुख्यमंत्री धामी ने सुनीं जन समस्याएं, अधिकारियों को त्वरित समाधान के दिए निर्देश
मुख्यमंत्री के निर्देश पर नई टिहरी में पुलिस कल्याण के लिए निःशुल्क भूमि आवंटित




































































