उत्तराखंड
निर्देश: बजरंग सेतु मे न हो कोई लापरवाही,बलूनी के सख्त निर्देश…
गढ़वाल। पौड़ी लोकसभा सांसद अनिल बलूनी ने मुनिकीरेती व स्वर्गाश्रम क्षेत्र में भ्रमण कर पार्टी कार्यकर्ताओं से संवाद किया। इस दौरान सांसद बलूनी ने कहा कि पौड़ी संसदीय क्षेत्र में जनता के हितों के अनुरूप कार्य किए जाएंगे। क्षेत्र के विकास में कोई समझौता नहीं किया जाएगा। इस दौरान बलूनी ने निर्माणाधीन बजरंग सेतु का भी निरीक्षण किया और अधिकारियों को निर्माण शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए।
सांसद अनिल बलूनी ने लक्ष्मण झूला पुल के पास बन रहे बजरंग सेतु के निर्माण कार्य का जायजा लिया। उन्होंने लोनिवि के अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि निर्माण कार्यों की गुणवत्ता में कोई समझौता नहीं किया जाए। साथ ही पुल का निर्माण शीघ्र पूरा किया जाए। इस दौरान स्थानीय व्यापारियों सांसद बलूनी से विभागीय अधिकारियों की कार्यशैली की शिकायत भी की। इस पर बलूनी ने उच्चाधिकारियों से लापरवाही नहीं बरतने के निर्देश दिए। वहीं, इसके बाद डीएम कैंप कार्यालय पौड़ी में सांसद अनिल बलूनी ने स्थानीय लोगों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने मौके पर संबंधित विभागीय अधिकारियों को समाधान करने के निर्देश दिए।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
Latest News -
धामी सरकार फिर पहुंचेगी जनता के द्वार, 4 जुलाई से शुरू होगा 15 दिवसीय विशेष अभियान
2 जुलाई को उत्तराखंड के 66 स्थानों पर होगी राज्यव्यापी मॉक ड्रिल, मुख्यमंत्री धामी करेंगे निरीक्षण
₹7 हजार करोड़ की सड़क परियोजनाओं को मिली सहमति, उत्तराखंड के विकास को मिलेगी नई रफ्तार
मन की बात से राष्ट्र निर्माण की प्रेरणा मिलती है : धामी
मुख्यमंत्री धामी कल चंपावत में करेंगे एमआरआई सेवा का शुभारंभ, कॉर्बेट ट्रेल का उद्घाटन भी करेंगे




































































