उत्तराखंड
ब्रेकिंग टिहरी: घर के आंगन से 9 साल की मासूम को उठा ले गया गुलदार,परिवार में मचा कोहराम…
टिहरी जिले के विधानसभा घनसाली के भौड़ गांव में 9 साल की बच्ची को गुलदार दिनदहाड़े घर के आंगन से उठा ले गया।जब तक घरवालों को घटना की भनक लगती तब तक बहुत देर हो चुकी थी।
बहुत खोजबीन के बाद मासूम बच्ची का छत विक्षत शव गांव से कुछ दूरी पर मिला।घटना के बाद पूरे गांव में मातम छा रखा है परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।
घटना की जानकारी के बाद वन विभाग और प्रशासन की टीम घटनास्थल के लिए रवाना हो गई है। आपको बता दें टिहरी जिले में गुलदार की धमक की घटनाएं लगातार बढ़ रही है।कुछ दिन पहले देवप्रयाग में गुलदार ने 17 साल के किशोर को अपना निवाला बनाया था।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
Latest News -
नवनियुक्त कार्मिकों को मुख्यमंत्री का संदेश: ईमानदारी और सेवा भाव से निभाएं दायित्व…
एचडीएफसी बैंक की 4 अत्याधुनिक एम्बुलेंस को मुख्यमंत्री धामी ने दिखाई हरी झंडी, दूरस्थ क्षेत्रों में मिलेगी राहत…
मुख्यमंत्री धामी से विभिन्न क्षेत्रों के विधायकों की मुलाकात, क्षेत्रीय विकास पर हुई चर्चा…
एमडीडीए कॉलोनी चंदर रोड की समस्याओं को लेकर पूर्व मंत्री ने दिया ज्ञापन…
गांव की बेकरी बनी महिलाओं की ताकत, ‘स्वाभिमान’ ने गढ़ी आत्मनिर्भरता की मिसाल…




































































