उत्तराखंड
उत्तराखंड में भारी बारिश का दौर जारी, मौसम विभाग ने दी चेतावनी, देहरादून समेत 5 जिलों में स्कूल बंद
उत्तराखंड में लगातार बीते तीन दिनों से पर्वतीय इलाकों में जबरदस्त बारिश हो रही है, जिससे पूरा जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। मौसम विभाग ने आज भी प्रदेश के कई हिस्सों में भारी बारिश होने का अलर्ट जारी किया है जिसके बाद आपदा प्रबंधन की टीम को अलर्ट कर दिया गया है वहीं ख़राब मौसम के बीच कई जिलों में आज स्कूल भी बंद रहेंगे।
मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने 25 अगस्त यानी आज के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इसे देखते हुए प्रदेश में चमोली, देहरादून, हरिद्वार, पौड़ी, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग और टिहरी जिले में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इसके अलावा, प्रदेश के अन्य जिलों में कहीं-कहीं तेज दौर की बारिश देखने को मिल सकती है।
प्रदेश में भारी बारिश के अलर्ट को लेकर आपदा प्रबंधन टीमों को भी अलर्ट कर दिया गया है। प्रशासन की ओर से NDRF और SDRF की टीमों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं। इन टीमों को संवेदनशील जगहों पर तैनात रहने के निर्देश दिए गए है। उधर चमोली के आई आपदा में अभी तक एक व्यक्ति के मरने की सूचना है जब की 6 लोगों को एम्स ऋषिकेश में भर्ती कराया गया है। बारिश के अलर्ट को देखते हुए लोगों को नदी नालों से दूर रहने के निर्देश दिए गए हैं। बहुत जरूरी होने पर ही घर से बाहर निकलने को कहा गया है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
Latest News -
“खेल महाकुंभ – 2025 के आयोजन को लेकर बैठक संपन्न”
बैंक ऑफ बड़ौदा की मनमानी; पर जिला प्रशासन का डंडा; बुजुर्ग विधवा कमलेश व असहाय पुत्री को मिला न्याय;
रुद्रप्रयाग: ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती देने और पर्यावरण संरक्षण को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से महत्वपूर्ण पहल
जिलाधिकारी ने किया ग्राम खोली स्थित क्रिटिकल केयर ब्लॉक का औचक निरीक्षण
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में HEOC निर्माण में अभूतपूर्व प्रगति, उत्तराखंड की स्वास्थ्य सुरक्षा की दिशा में बड़ी छलांग






























































